इटावा औरैया, अगस्त 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बलरई थाना क्षेत्र के एक गांव में बीमार वृद्धा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनका छोटा बेटा पुलिस में दरोगा है। निजामपुरा निवासी 75 साल की शकुंतला देवी पत्नी रमेश चंद्र जाटव लंबे समय से बीमार थीं। उनको शुगर के अलावा मानसिक बीमारी भी थी। लंबा इलाज चला लेकिन वह ठीक नहीं हो रहीं थीं। मंगलवार रात दस बजे वह घर की छत के रास्ते बिना किसी को बताए निकल गईं। पास में ही खड़े एक नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी लगा ली। देर रात उनके पति रमेशचंद्र की नजर पड़ी तो वे दौड़कर पहुंचे और उनको उतारने का प्रयास किया। लेकिन वह गिर गए और घायल हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनको उतारा लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। बड़ा बेटा अरविंद इंजीनियर है और छोटा बेटा पुलिस में ए...