इटावा औरैया, अक्टूबर 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा। सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर बेटे के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में महेरा चुंगी शक्ति भवन निवासी शिवशंकर गुप्ता नेआरोप लगाया कि 30 सितंबर को उनका बेटा यश गुप्ता सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स आलमपुर हौज में बीबीए पांचवें सेमेस्टर की पढ़ाई करता है। वह अपने साथी प्रखर सिंह चौहान और अक्षत राय के साथ कार से संस्थान के डायरेक्टर से मिलने गया था। आरोप है कि संस्थान के बाहर कार खड़ी करते समय सहपाठी चार-पांच अज्ञात युवकों के साथ वहां पहुंचा और यश पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। शोर सुनकर प्रखर, अक्षत समेत आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यश को बचाया। आरोप है कि हमलावर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर दो बुलेट मोटरसाइकिलों से फरार हो गए।...