Etawah Auraiya News: बिजली पोल में उतरे करंट की चपेट में आए गोवंश की मौत
इटावा औरैया, अगस्त 25 -- Etawah Auraiya News: भरथना। थाना क्षेत्र के ग्राम रमायन स्थित मिनी स्टेडियम के पास मंगलवार सुबह बिजली पोल में करंट आने से एक नंदी की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुबह नंदी मिनी स्टेडियम के पास घूम रहा था। इसी दौरान वह पोल के संपर्क में आ गया। पोल में करंट आने के कारण नंदी उससे चिपक गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। ग्रामीणों ने बताया कि पोल में करंट उतरने की घटना से आसपास के लोगों में भी दहशत है। यह भी पढ़ें- Gaya News: भैंस मरने के बाद से बिजली की सप्लाई है ठप, किसान परेशान ग्रामीणों ने पोल व लाइन की जांच कराकर समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.