इटावा औरैया, सितम्बर 9 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बिजली चोरी के खिलाफ अभियान में विभाग ने लुधपुरा और मोहन की मढ़ैया में छापेमारी की। हाई लॉस फीडर रेलमंडी-1 पर हुई जांच के दौरान टीम ने 11 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज । अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव और अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार के निर्देशन में उपखंड अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने दोनों मोहल्लों में घर-घर जांच की। लुधपुरा में सीमा पत्नी प्रेम सिंह, लालमन पुत्र रामस्वरूप, प्रमोद कुमार पुत्र रघुवीर, निर्मला देवी पत्नी जयनारायण और श्याम बाबू पुत्र बुद्धू के खिलाफ कार्रवाई की गई।वहीं, मोहन की मढ़ैया में पातीराम पुत्र विद्याराम, फरजाना, सलमान, सुनीता देवी, पूजा देवी और गोविंद के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अभियान में जेई कौशल पांडेय, टीजी-2 ...