इटावा औरैया, जुलाई 31 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। बिजली विभाग की ओर से चलाए गए चेकिंग अभियान में 4 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। अधिशाषाी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्र के निर्देशन में एसडीओ अरविन्द कुमार ने बिजीलेंस टीम को साथ में लेकर अभियान चलाया। मोहल्ला पथवरिया में चलाए गए इस अभियान में 4 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इनमें से एक उपभोक्ता तो कनेक्शन लिए बिना ही बिजली जला रहे थे। इन सभी बिजली थाने में एफआईआर कराई गई है और कनेक्शन भी काट दिए गए हैं। अधिशाषी अभियंता ने बताया है कि चेकिंग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और चोरी करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...