इटावा औरैया, अक्टूबर 11 -- Etawah Auraiya News: सैफई। सफल किसान बाजार के शुभारंभ कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को चेताया। उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही खेती की लागत, फसलों के उचित दाम और सिंचाई जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में यदि सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उन्हें राहत देने के बजाय परेशान करेंगे तो यह उचित नहीं है। किसानों को खेती के लिए जरूरी सुविधाएं सहजता से मिलनी चाहिए, न कि छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ें। उन्होंने बिजली विभाग की चेकिंग का जिक्र करते हुए कहा कि बिजली चोरी रोकने के नाम पर किसानों को बेवजह परेशान करने और उनसे रुपये मांगने की शिकायतें सामने आती हैं। यदि किसी किसान के साथ ऐसा होता है तो उसे चुप नहीं...