इटावा औरैया, अगस्त 23 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र के ग्राम नगला खादर में बिजली के खंभे में अर्थिंग आने से करंट लगने पर एक पशुपालक की बकरी की मौत हो गई। गांव नगला खादर निवासी पशुपालक सुमित ने बताया कि उनके मकान से सटकर बिजली का खंभा लगा हुआ है। बारिश के मौसम के चलते खंभे में अर्थिंग आ रही है। रविवार को उनकी करीब 12 हजार रुपये कीमत की बकरी अचानक मकान की छत पर चढ़ गई। छत पर खंभे के संपर्क में आने से बकरी करंट की चपेट में आ गई और चिपककर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में इस पोल में लगातार करंट आ रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उनके मकान से सटे इस बिजली के पोल को हटवाया जाए, ताकि अन्य लोगों और पशुओं को करंट की चपेट में आने से बचाया जा सके। एसडीओ अनूप यादव न...