Etawah Auraiya News: बिजली की आवाजाही ने किया परेशान
इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। रविवार की रात में बिजली की आंख मिचोली में लोगों को परेशान किया। इसके चलते नींद भी पूरी नहीं हो पाई। रामलीला रोड फीडर से संबंधित एकता कॉलोनी, न्यू एकता कॉलोनी और विकास नगर कॉलोनी में रात 11 बजे दिल्ली चली गई। इसकी सूचना विभाग को दी गई तो मरम्मत क का काम शुरू कराया गया और डेढ़ घंटे बाद बिजली सप्लाई चालू की जा सकी। इसी तरह मैनपुरी फाटक में फाल्ट हो जाने के कारण बिजली चली गई जिससे आवास विकास कॉलोनी सिविल लाइन के लोग परेशान रहे हालांकि रात में ही मरम्मत का काम किया गया फिर भी बिजली सप्लाई चालू होने में करीब 2 घंटे का समय लग गया। इसी तरह फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में भी रात में बिजली की आंख मिचोली चलती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.