इटावा औरैया, जुलाई 9 -- Etawah Auraiya News: इटावा। मानसून की पहली बारिश के साथ ही इटावा की सड़कों की हकीकत सामने आ गई है। पिछले साल बाढ़ का पानी भरने से बर्बाद हुईं सड़कों की मरम्मत अब तक नहीं हुई। अब फिर से बाढ़ की आशंका से लोग परेशान हैं। शहर से लेकर देहात तक सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन दूभर हो गया है। पिछले साल चकरनगर, उदी, सहसों, भरेह क्षेत्र में कई गांव में बाढ़ आई थी। बाढ़ से दर्जनों सड़कें बर्बाद हुईं थीं। बर्बाद हुई सड़कों की मरम्मत आज तक नहीं हुई। करोड़ों का फंड आने के बाद भी काम टेंडर में अटका है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बाढ़ से चौपट हुई सड़कों की विभाग को नहीं सुध नतीजा आम जनता परेशानी झेल रही है। चकरनगर तहसील के कायछी गांव में कच्चा रास्ता बारिश में दलदल बन गया है। सेंचुरी क्षेत्र होने के...