Etawah Auraiya News: बाल मेले की धूम, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
इटावा औरैया, नवम्बर 15 -- Etawah Auraiya News: भरथना। मां अम्बे पब्लिक स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया। बच्चों की उमंग और उत्साह से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ रामबदन सिंह ने किया। मुख्य अतिथि का स्वागत अभिनंदन किया गया। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेल, आकर्षक स्टॉल एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। निदेशक सिद्धांत सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह चौहान ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। प्रधानाचार्य अशोक कुमार शिक्षिक अनुपम पाण्डेय,अखिलेश कुमार, संजीव कुमार, जया तिवारी, जान्हवी शाक्य, रेना वारसी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Unnao News: बाल मेले में बच्चों ने सजाए स्टाल, दुकानदार बनकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.