Etawah Auraiya News: बारिश से कच्चा मकान गिरा, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा
इटावा औरैया, सितम्बर 27 -- Etawah Auraiya News: महेवा। लगातार तीन दिन की बारिश से ग्राम पंचायत बिरहीपुर के मजरा नगला जैक में रविवार को एक कच्चा कमरा भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। नगला जैक निवासी जसोदा देवी और उनके भाई रूप सिंह कच्चे मकान में रहते हैं। रविवार को कमरा गिरने से उसमें रखा गेहूं, चना, सरसों, चावल समेत अन्य सामान दब गया। इससे पहले से ही सीमित संसाधनों में जीवन यापन कर रहे बहन-भाई के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने डीएम से नुकसान का आकलन कराकर आर्थिक सहायता और सरकारी राहत दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: बारिश में मजदूर का कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट यह भी पढ़ें- Orai News: बारिश से तीन कच्चे मकान ढहे, सामान व बाइक मलबे में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.