इटावा औरैया, अगस्त 23 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। तेज बारिश के बीच रविवार दोपहर परमधाम गांव में एक कच्चा मकान धराशायी हो गया। हादसे में गरीब परिवार की वर्षों की मेहनत से जुटाई गृहस्थी मलबे में दबकर बर्बाद हो गई। गनीमत रही कि मकान गिरने के वक्त परिवार के सभी सदस्य बाहर टीन के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बढ़पुरा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानिकपुर मोहन के मजरा गांव परमधाम निवासी किशन दत्त बाथम पुत्र लखपत का कच्चा मकान रविवार दोपहर तेज बारिश के दौरान अचानक गिर पड़ा। मकान गिरने की तेज आवाज से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बारिश के कारण मकान गिरा, परिवार ने प्रशासन से मदद मांगी आसपास के ग्रामीण आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे सामान को निकालने में परिवार की मदद की। मकान...