इटावा औरैया, सितम्बर 27 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। महेवा के ग्राम बसैयाहार में अत्यधिक बारिश के चलते गरीब मजदूर का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में घर में रखा गेहूं, कपड़े, चार कुठला, दो बक्से समेत गृहस्थी का अन्य सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। पूर्व प्रधान रामगोविंद तिवारी ने बताया कि गांव निवासी हेतराम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शनिवार रात बारिश के दौरान उनका कच्चा मकान अचानक गिर गया। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया, जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पूर्व प्रधान ने बताया कि घटना की सूचना तहसील प्रशासन एवं ब्लॉक अधिकारियों को दी गई, लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर जांच करने नहीं पहुंचा। यह भी पढ़ें- Hapur News: बारिश के कारण गिरा गरीब का आशियाना उन्होंने प्रशासन से ह...