इटावा औरैया, जुलाई 9 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार सुबह एक कच्ची दीवार ढहने से महिला घायल हो गई। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव जुहाना निवासी बीरबल सिंह की 40 वर्षीय पत्नी मालती देवी घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान बारिश के कारण कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वह मलबे में दब गईं। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन लोग दौड़कर कर पहुंचे और मलबे में को हटाकर महिला को बाहर निकाला जिसके बाद उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: दो स्थानों पर कच्ची दीवार व छज्जा गिरने से दो महिलाएं घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...