इटावा औरैया, जुलाई 8 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बारिश शुरू होने के बाद फाल्ट भी बढ़ गए हैं। मंगलवार रात से बुधवार शाम तक शहर के कई मोहल्लों में बिजली की आवाजाही रही। रात और दोपहर में कई बार बिजली आती जाती रही। बारिश से मरम्मत का कार्य भी प्रभावित हुआ। शहर के लाइन पर इलाके में भरथना चौराहा फीडर पर रात 01:34 बजे बिजली चली गई। फ्रेंड्स कॉलोनी व रामनगर फीडर की सप्लाई ब्रेकडाउन होने से 2:17 बजे चली गई। रात में 3:55 बजे रामनगर फीडर की सप्लाई चालू हुई। फिर 4:37 बजे चली गई। सुबह 4:59 बजे अशोकनगर भरथना फीडर की सप्लाई चालू हुई। लेकिन फ्रेंड्स कॉलोनी फीडर और रामनगर फीडर की चालू न हो सकी। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: कई मोहल्लो की गुल रही बिजली रामनगर फीडर की आपूर्ति सुबह 7:11 बजे चालू हो पाई विजयनगर चौराहा के पास ही फाल्ट से भी संकट रहा।सुब...