इटावा औरैया, अगस्त 6 -- Etawah Auraiya News: इटावा। गुरुवार गुरुवार को जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने संयुक्त जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की एक बार फिर पोल खोल दी। जहाँ बारिश के चलते पूरा अस्पताल परिसर तालाब बना रहा वहीं ओपीडी और विभिन्न विभागों तक पहुंचने वाले रास्ते भी जलभराव की चपेट में रहे। इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को इसी पानी से होकर अस्पताल के अंदर जाना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के साथ गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग तो अपने बच्चों को कंधे पर उठाकर और गोद में लेकर ओपीडी तक डॉक्टर को दिखाने के लिए पहुंचे। सुबह 3 बजे से11:00 तक बजे तक हुयी बारिश से पूरा अस्पताल परिसर जलमग्न हो गया था । अस्पताल के मुख्य गेट से लेकर इमरजेंसी के बाहर ट्रॉमा सेंटर जाने वाली सड़क के स...