Etawah Auraiya News: बारातियों से भरी स्लीपर बस के पहिये में लगी आग, मची अफरा-तफरी
इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। आगरा जिले की बाह तहसील क्षेत्र के जैतपुर से बारात लेकर जसवंतनगर आ रही श्रीराम भदावर ट्रेवल्स की स्लीपर बस के पिछले पहिये में अचानक आग लग गई। कचौरा घाट बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास मॉडल तहसील के सामने आग की लपटें उठती देख बस में सवार बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में बस रुकते ही बच्चे, महिलाएं और पुरुष आनन-फानन में नीचे उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। बस में बच्चों समेत 80 से अधिक लोग सवार बताए गए। बस में आग की सूचना पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी अग्निशमन सिलिंडर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक हेमंत कुमार, कांस्टेबल आर्या चिकारा और सनोज भी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने बारातियों को बस से दूर कराया और पंप कर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.