इटावा औरैया, जुलाई 10 -- Etawah Auraiya News: बकेवर, संवाददाता। साप्ताहिक बाजार बंदी के बावजूद शुक्रवार को बकेवर और लखना कस्बों में कई व्यापारियों ने बेखौफ होकर दुकानें खोल दीं। प्रशासनिक निगरानी के अभाव में बाजार बंदी का आदेश कागजों तक सीमित नजर आया। इससे नियमों का पालन करने वाले व्यापारियों में नाराजगी है। शुक्रवार सुबह से ही बाजार बंदी के दिन पूर्ण रुप से बाजार खुला रहा।

व्यापारियों की नाराजगी व्यापारियों ने श्रम विभाग के अधिकारियों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि अधिकारियों द्वारा बाजार बंदी के दिन कोई अभियान न चलाये जाने के चलते ज्यादातर दुका‌नदार अपने प्रतिष्ठानों को खोलकर बैठ जाते थे। तथा बाजार में सामान्य दिनों जैसी चहल-पहल बनी रही। व्यापारियों का कहना है कि जब कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर कारोबार करते हैं तो बाजार बंद रखने वाल...