इटावा औरैया, अगस्त 3 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम कंडैया के सामने कुडरिया रजवाह के पास रामलखन पतरौल के बाग में रविवार रात एक युवक ने पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान ग्राम बिजौली निवासी सुधीर सक्सैना 30 पुत्र बबलेश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बड़े भाई उदयवीर सक्सैना ने बताया कि सुधीर रविवार शाम 5 बजे घर से लापता हो गया था। वह अपनी मां सुशीला देवी का ग्वालियर में कैंसर का इलाज कराने गया था। रात को वापस लौटने पर पता चला कि छोटा भाई घर से निकला है और वापस नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस जांच सोमवार करीब 11 बजे सूचना मिली कि कंडैया गांव के सामने एक बाग में एक युवक पेड़ से लटका ह...