इटावा औरैया, सितम्बर 9 -- Etawah Auraiya News: इटावा। रेलवे स्टेशन बजरिया स्थित चाय की दुकान पर खड़ी बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया। बाइक वाले युवक ने साथियों को बुलाकर दुकानदार के साथ लोहे की राड से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। ईदगाह निवासी अरुण ने बताया कि उनकी चाय की दुकान स्टेशन बजरिया में है। बाइक हटाने को कहा तो मारपीट कर दी। हमलावर भागने लगे तो विजय नगर निवासी आयुष नाम के युवक को पकड़ लिया गया। उसको पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने मेडिकल कराकर शांति भंग में कार्रवाई कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...