इटावा औरैया, जुलाई 3 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। भरथना-बकेवर मार्ग पर हर्राजपुर गांव के पास शुक्रवार को साइड देने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार चार युवकों ने साइकिल सवार युवक की पिटाई कर दी। ग्राम बरीपुरा निवासी रामू पुत्र मंगल सिंह ने बताया कि वह स्विमिंग पूल से नहाकर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने साइड को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। साथी उसे 50 शैया अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...