इटावा औरैया, जुलाई 14 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। ओवरब्रिज के पास बिजलीघर के पास आमने-सामने से दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए। अभय पुत्र भूरे सिंह निवासी सराय भूपत, नगला दान सहाय, थाना जसवंतनगर बाइक से बकेवर चौराहे की ओर जा रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर प्रयांसु पुत्र अवधेश कुमार निवासी सैदपुर, थाना अजीतमल अपने दोस्त पवन निवासी गेदीपुर, थाना मानपुर, जिला सीतापुर के साथ अजीतमल लौट रहा था। बताया गया कि पवन का मित्र जनता कॉलेज बकेवर में पढ़ता है, जिसे सामान देने के बाद दोनों वापस जा रहे थे। बकेवर ओवरब्रिज के पास बिजलीघर के पास से दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए।सूचना पर पहुंची बकेवर थाना पुलिस ने घायलों को तत्काल ऑटो से 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज के बाद उन्हें...