इटावा औरैया, सितम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर,संवाददाता। बहन-बहनोई के बीच चल रहे विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे साले का गुस्सा ऐसा भड़का कि उसने बहनोई की बाइक उठाकर सीधे नहर में फेंक दी। नहर पुल बंबा चौराहे पर बुधवार को हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखकर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बंबा में पड़ी बाइक को बाहर निकलवाया और थाने पहुंचा दिया। नगर से कचौरा घाट मार्ग होते हुए बंबा किनारे बलरई जाने वाले मार्ग पर प्रभुदयाल का पत्नी शिल्पी से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद शिल्पी का रामचरण बीच में आ गया। बताया गया कि बहन-बहनोई के विवाद में कूदने के बाद मामला शांत होने के बजाय और बिगड़ गया। देखते ही देखते तीनों के बीच कहासुनी गाली-गलौज और झगड़े में बदल गई। आरोप है कि इसी द...