इटावा औरैया, अगस्त 2 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। थाना क्षेत्र के गांव नौधना के मजरा कछपुरा में दो बहनों के बीच हुई कहासुनी के बाद 13 वर्षीय किशोरी ने गुस्से में आकर जानवरों के जूं मारने वाली दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में उसका इलाज किया गया। ग्राम कछपुरा निवासी अजब सिंह ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करने बाहर गए थे। घर लौटने पर पता चला कि उनकी बड़ी बेटी और छोटी बेटी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद के दौरान जानवी ने गुस्से में घर में रखी जानवरों के जूं मारने वाली दवा पीली। परिजनों ने तत्काल उसे बाइक से स्थित 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में डॉ. रविंद्र साहू ने प्राथमिक इलाज शुरू किया। चिकित्सकों ने बताया कि समय रहते उपचार मिलने से किशोरी की हालत में सुधार...