इटावा औरैया, जुलाई 6 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। थाना क्षेत्र के चमनपुरा मोड़ के पास शुक्रवार को हुए हादसे में घायल एक महिला की मौत हो गई। हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ था जब पूरा परिवार पिकअप गाड़ी से एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। शुक्रवार को हुए इस हादसे में 65 साल की श्रीदेवी गंभीर घायल थीं। उनको सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सोमवार की शाम को उनकी मौत हो गई। हादसे में उनके भतीजे 50 साल के राजेश की घटना स्थल पर ही मौत हुई थी। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि हादसे में महिला श्रीदेवी की मौत हो गई है बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। बता दें कि ये परिवार पत्रकार राजेंद्र शाक्य का है और वह हादसे के दौरान गाड़ी में नहीं थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...