इटावा औरैया, जुलाई 16 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर के मंडी गेट के पास स्थित बर्तन की दुकान में नकब लगाकर चोरी के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस चोरों तक सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहुंची। लालपुरा के रहने वाले दुकान मालिक वैद्य रमाकांत वर्मा ने अपनी दुकान से चोरी की रिपोर्ट बुधवार की दोपहर में दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि चोर दीवार में नकब लगाकर अंदर घुसे थे और गोलक में रखे 80 हजार व दो अंगूठी पार करके ले गए। पुलिस ने छानबीन शुरू की और सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक किशोर चोरी करते दिखाई दिया। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ तो उसने अपने दो और साथियों के नाम बताए। यह भी पढ़ें- चेन छिनैती की घटना में शामिल तीन किशोर धराए पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों के नाबालिग होने के कारण क...