इटावा औरैया, अगस्त 7 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर, संवाददाता। थाना चकरनगर के गांव बरचोली में तेंदुए ने हमला कर एक बकरी को मार डाला। घटना के समय बकरी पालक अपनी बकरियां गांव के पास टीले पर चरा रहे थे। बकरी पालक विनोद सिंह ने बताया कि कुछ बकरियां टीले पर चढ़ गई थीं। उन्हें नीचे लाने के लिए मैं टीले की तरफ चढ़ा। तभी नीचे से बकरी के चीखने की आवाज आई। जब तक हम वापस नीचे पहुंचे तब तक तेंदुए ने एक जमुनापारी बकरी की गर्दन पकड़कर पटक दिया। उन्होंने बताया कि हम हाथ में कुल्हाड़ी लेकर तेंदुए की तरफ ललकारते हुए दौड़े, तब कहीं जाकर उसने बकरी को छोड़ा और हमारी तरफ देखता हुआ बीहड़ की तरफ चला गया। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना पर चंबल सेंचुरी के दरोगा विशुन पाल सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर वापस चले गए। गांव वालों ने दरोगा से...