Etawah Auraiya News: बड़ी संख्या में नवविवाहितों ने किए मोहर विसर्जित
इटावा औरैया, सितम्बर 17 -- Etawah Auraiya News: उदी। श्री कुंडेश्वर धाम मेले में गुरुवार को मोहर छठ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने पूजन- अर्चन कर मेले का उद्घाटन किया और क्षेत्र में सुख- शांति समृद्धि के लिए भगवान भोले शंकर से आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर स्थित सरोवर में मोहर छठ के अवसर पर बड़ी संख्या में नवविवाहितों के मौर विसर्जित किए गए। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली रहती है। बहुत सी महिलाओं ने मंदिर पर पूजा आरती प्रसाद के बाद मेले से घर गृहस्थी का सामान खरीदा। शाम लगभग 5 बजे से घुमड़ आए बादलों ने हल्की आंधी व बरसात मेले में व्यवधान डाला। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: तेज बारिश के बीच तालाबों पर हुई मोहर छठ पूजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.