इटावा औरैया, अगस्त 19 -- Etawah Auraiya News: इटावा। परिवहन विभाग ने मिशन सेफ फ्यूचर के तहत स्कूल वाहनों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। एआरटीओ प्रवर्तन हुमा परवीन ने बताया कि जिले में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कार्रवाई की प्रक्रिया उन्होंने बताया कि जिले में कुल 940 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। अभियान के दौरान अब तक 132 स्कूल वाहन अनफिट पाए गए हैं, जिनके संबंध में संबंधित स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने पर 20 वाहनों को सीज भी किया गया है।

सड़क सुरक्षा का ध्यान एआरटीओ हुमा परवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री और डीएम के निर्देशों पर प्रतिदिन 20 से 25 स्कूल वाहनों की चेकिंग की जा रही है। कार्रवाई में फिटनेस फेल और परमिट की गड़बड़ी वाले वाहनों को निशाने पर लिया जा रहा है। इसमें किसी प्रकार का भे...