इटावा औरैया, अक्टूबर 28 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। पशु अस्पताल के पास एक स्कूटी सवार युवती की स्कूटी फिसलने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्राम शेरपुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी सोनम लखना रोड पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए लाइब्रेरी में पढ़ने जाती है। लाइब्रेरी से पढ़कर स्कूटी से गांव लौट रही थी। इसी दौरान पशु अस्पताल के सामने अचानक सड़क पर एक बच्चा आ जाने से उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह घायल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...