इटावा औरैया, जुलाई 11 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। थाने में शनिवार को आयोजित सामाधान दिवस में थानाध्यक्ष विपिन मलिक व महेवा चौकी इंचार्ज रजनीश तिवारी ने शिकायतो को सुना। इस दौरान चार शिकायतें आईं। उझियानी निवासी रमाकान्त त्रिपाठी की जमीन पर विपक्षियों ने कब्जा कर लिया है कस्बा लखना के इन्द्रा कॉलोनी की रहने वाली रेखा का प्लाट चकरनगर बाईपास आरा मशीन के पास पड़ा है उस पर कब्जा कर दूसरे व्यक्ति को बेच दिया है।ग्राम सराय मिठ्ठे के बाबुद्दीन के भाई ने अपने हिस्से से अधिक जगह पर मकान बना लिया है। ग्राम नौधना के जोनी नेशनल क्रान्तिकारी ने दिये शिकायती पत्र मे बताया कि उनकी जगह पर पड़ोसी ने कब्जा कर लिया है और वहां जानवर बांधते है जब उनको रोकते है तो वह लड़ाई करने पर अमादा हो जाते है। यह भी पढ़ें- Shamli News: समाधान दिवस में भूमि विवाद संबंधी ...