Etawah Auraiya News: बकायेदारों पर बिजली विभाग की सख्ती, 150 से अधिक कनेक्शन काटे
इटावा औरैया, अगस्त 21 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर,संवाददाता। बिजली विभाग ने बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ शुक्रवार को बड़े स्तर पर अभियान चलाया। एसडीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में नौ बिजलीघरों शहरी, ग्रामीण, फतेहपुरा, बलरई, जुगोरा, सिरसा बीबा मऊ, शाहजहां पुर, सराय भूपत आदि के जेई, टीजी-2, एसएसओ और लाइनमैन की टीमों ने दो दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर बकायेदारों के कनेक्शन काटे। अभियान के दौरान विभागीय टीमों ने 150 से अधिक बिजली कनेक्शन काटे, जबकि बकायेदार उपभोक्ताओं से साढ़े छह लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई। विभाग की कार्रवाई से बकायेदार उपभोक्ताओं में खलबली मची रही। एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि बिजली बिल का समय से भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: कनेक्शन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.