इटावा औरैया, अगस्त 31 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। ब्लाक के सिरसा गांव में सोमवार शाम गांव के पास खेतों में चर रहे बकरा पर तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव से करीब 200 मीटर दूर तेंदुए ने अचानक बकरे की गर्दन दबोच ली और उसको लेकर बीहड़ में भाग गया। पशुपालक ने पीछा किया तो वह छोड़कर भाग निकला। इसके बाद बकरे की मौत। सिरसा गांव के रहने वाले पशुपालक अजयवीर सिंह यादव ने बताया कि वह अपने ट्यूबवेल के पास खेतों में बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान जंगल की तरफ से अचानक तेंदुआ निकला और एक बकरे पर हमला कर दिया। तेंदुआ बकरे की गर्दन दबोचकर बीहड़ की ओर भागा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: तेंदुए ने बछिया पर किया हमला लेकिन उन्होंने उसका पीछा किया और लकड़ी फेंककर मारी। इससे घबराकर तेंदुआ बकरा छोड़कर भाग गया। हालांकि कुछ ही देर में बकरे की मौत ह...