इटावा औरैया, सितम्बर 5 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। बिठौली थाना क्षेत्र के बंसरी गांव में एक सूने मकान के अंदर लगी बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। बंसरी निवासी अशोक जाटव ने बताया कि वह रक्षाबंधन के त्यौहार पर 28 अगस्त को अपनी बहन मिथलेश के घर भिंड गया था। गांव में उसके बड़े भाई शिवानंद का मकान है, जिसमें बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा दीवार पर लगी हुई है। अशोक चार सितंबर को जब गांव स्थित अपने घर वापस लौटा तो बड़े भाई के सूने मकान में पहुंचा। वहां दीवार पर लगी बाबा साहब की प्रतिमा के पैर ईंट से टूटे हुए मिले। जानकारी पर बिठौली थाना पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना के कारणों और आरोपी की पहचान करने में जुटी है। थाना प...