इटावा औरैया, अक्टूबर 18 -- Etawah Auraiya News: सैफई। लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे बंधपत्रित जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में रविवार शाम उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में रेजिडेंट डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और इंटर्न ने कैंडल मार्च निकाला। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के नेतृत्व में आयोजित मार्च के माध्यम से चिकित्सकों ने अपने साथी डॉक्टरों के अधिकारों, सम्मान और न्याय की मांग को लेकर एकजुटता जताई। एसोसिएशन ने सरकार से बंधपत्रित जूनियर डॉक्टरों की समस्याओं का शीघ्र और न्यायपूर्ण समाधान करने की अपील की। रविवार शाम सात बजे आयोजित कैंडल मार्च में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ स्नातक चिकित्सा के विद्यार्थी और इंटर्न भी शामिल हुए। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर उन्होंने लखनऊ में आंदोलन कर रहे ...