Etawah Auraiya News: बंद घर में घर घुसकर बदमाशों ने उड़ाया पांच लाख का माल
इटावा औरैया, अक्टूबर 31 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। मानिकपुर चौकी से सटे गांव कराईपुरा में चोरों ने शनिवार को दिनदहाड़े एक सूने मकान के ताले तोड़कर पांच लाख से अधिक का सामान व गहने पार कर लिए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव निवासी मोनू की पत्नी पूजा देवी शनिवार दोपहर बुआ के घर में जन्मदिन मनाने गई थीं। जबकि पति काम पर गए थे। घर सूना देखकर चोर किसी तरह घर में दाखिल हो गए और कमरों के ताले तोड़कर चोरी की। बदमाश जब बक्शों के ताले नहीं तोड़ सके तब उन लोगों ने उसकी कुंडी ही उखाड़ दी और उसमें रखा सामान चोरी कर लिया। पूजा देवी ने बताया कि बक्शे में रखी सोने की चार चूड़ियां, मंगलसूत्र, चेन, झुमकी, चांदी की करधनी, बच्चों के खड़ुआ और दो जोड़ी पायल चोरी कर लीं। यही नहीं चोर बच्चों की गुल्लक को भी तोड़कर उसमें रखे रुपए भी ले गए। दोपहर में बेटी सेजल घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.