इटावा औरैया, जुलाई 7 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में भी बंदरों की आबादी दिनों दिन तेजी से बढ़ रही है तथा बंदर भी इंसानों के प्रति आक्रामक होते जा रहे हैं। श्याम नगर में एक महिला को बंदरों ने बुरी तरह से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गांव की आनंदी अपने घर पर खाना बना रही थी उसी समय बंदरों का एक झुंड उन पर टूट पड़ा तथा उन्हें बुरी तरह से हमला कर घायल कर दिया। बंदरों के हमले से महिला को कई स्थानों पर घाव हो गए हैं। बाद में घायल महिला को उनके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज किया गया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पार्षद के घर बंदरों का हमला, महिला को 14 जगह काटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...