इटावा औरैया, जुलाई 16 -- Etawah Auraiya News: इटावा। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि जिन परिवारों की फैमिली आईडी बनी होगी, उन्हीं के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इसलिए सभी पात्र परिवारों की फैमिली आईडी प्राथमिकता के आधार पर बनाई जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि पंचायत सहायकों को अभियान में लगाकर कार्य में तेजी लाई जाए। समीक्षा के दौरान डीएम ने बिजली आपूर्ति की खराब परियोजना रैंक पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फील्ड स्टाफ को सक्रिय कर नियमित सर्वे व मॉनिटरिंग कराई जाए। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लाइनों के आसपास पेड़ों की समयबद्ध छंटाई कराने के भी निर्देश दिए ताकि आपूर्ति बाधित न हो। यह भी पढ़ें- Moradabad News: लापरवाह विभागों पर कार्रवाई का ह...