इटावा औरैया, जुलाई 23 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय छात्रा गुरुवार सुबह प्रैक्टिकल परीक्षा देने के लिए घर से निकली, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी देर तक संपर्क न होने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की, मगर छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने बलरई थाने पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि छात्रा की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही छात्रा का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...