Etawah Auraiya News: प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़कर की चोरी
इटावा औरैया, अगस्त 8 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर कोतवाली के टोला भूरा मोहल्ले में स्थित प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़कर चोरों ने रसोई से दो सिलेंडर चोरी कर लिए। पुलिस छानबीन कर रही है। प्राथमिक विद्यालय टोला भूरा की इंचार्ज प्रधानाचार्य अंजना ने पुलिस को शिकायतीपत्र दिया है। बताया कि शुक्रवार को वह सभी ताले बंद करके स्कूल से गईं थीं। शनिवार की सुबह स्कूल पहुंचीं तो रसोई से गैस सिलेंडर चोरी हो चुके थे। बदमाशों ने किचन में लगे लोहे के गेट की चादर तोड़कर अंदर घुसे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध से पूछताछ शुरू की है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.