इटावा औरैया, अक्टूबर 25 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त यहां की मैदानी रामलीला में राजतिलक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रभु राम का राज्याभिषेक होने के साथ ही रामलीला के कार्यक्रमों का समापन हो गया लेकिन रामलीला महोत्सव के कार्यक्रम 3 नवंबर तक चलेंगे। इस दौरान काला जादू का भी प्रदर्शन किया गया।शनिवार रात मोहल्ला कटरा पुख्ता स्थित राजगद्दीस्थल पर वेद मंत्रोच्चार के बीच राम का राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान राजा दशरथ की तीनों पत्निया, लक्ष्मण, भरत ,शत्रुघ्न सहित हनुमान, अंगद, सुग्रीव, विभीषण, नल ,नील, जामवंत आदि उपस्थित रहे। राजतिलक समारोह के दौरान संगीत के साथ-साथ गीत, भजन आदि कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Mau News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अयोध्या के सिंहासन पर विराजे श्रीराम इस वर्ष रामलीला...