इटावा औरैया, नवम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा। कांग्रेस मानवाधिकार विभाग की जिला कमेटियों का गठन किया गया है । कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने इटावा में प्रतिमा अग्निहोत्री को कांग्रेस के मानवाधिकार विभाग का जिलाध्यक्ष बनाया है और उनसे पार्टी व मानवाधिकारों के लिए कार्य करने की अपील की है। प्रतिमा अग्निहोत्री के जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष मो. राशिद, पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी, कांग्रेस नेता वाचस्पति द्विवेदी व अम्बुज त्रिपाठी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...