इटावा औरैया, जुलाई 6 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम टकरूपुरा में रविवार देर रात बारिश के दौरान छत से उतरते समय पैर फिसल जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल एम्बुलेंस से पच्चास शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल की पत्नी अनिता देवी निवासी टकरुपुरा ने बताया कि 45 बर्षीय राहुल पुत्र प्रेमचंद्र रात में बारिश शुरू होने पर जल्दबाजी में छत से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...