Etawah Auraiya News: पुलिस में भर्ती की तैयारी को दौड़ लगाते समय युवक की मौत
इटावा औरैया, अगस्त 21 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी करने वाला युवक शुक्रवार की सुबह स्टेडियम में दौड़ लगा रहा था। तभी अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा। साथी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के यशोदा नगर के रहने वाले 25 साल के आकाश पुलिस में भर्ती होना चाहते थे। वह इसकी तैयारी के लिए दौड़ लगाने स्टेडियम जाते थे। शुक्रवार को भी वे साथियों संग स्टेडियम पहुंचे थे। वह दौड़ लगा रहे थे तभी सीने में तेज दर्द होने लगा। इससे वह बैठ गया और साथियों को बुलाया। साथियों ने उसकी हालत देखी तो आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल के डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिवार के लोग को दी गई तो कोहराम मच गया। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और सां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.