इटावा औरैया, अगस्त 23 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। कोठी कैस्त में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में वांछित आरोपी को रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। कचौरा बाईपास रेलवे ओवरब्रिज के पास नहर पुल की ओर झाड़ियों में छिपे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कोठी कैस्त निवासी सुनीता पत्नी राजेश ने 22 अगस्त को थाने में अपने बेटे पर जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि अभिषेक उर्फ बंजारा और सुमित उर्फ लाखा ने उसके पुत्र शिवम उर्फ शेखू को मामूली बात पर गोली मारकर घायल कर दिया। घायल करके जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम क्षेत्...