इटावा औरैया, जुलाई 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। जिले की पुलिस ने रविवार शाम को अलग-अलग स्थान पर पैदल गश्त की और वाहनों की चेकिंग भी की। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायत दी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अलग-अलग थानों की पुलिस ने सड़कों पर पैदल गश्त किया और लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान संदिग्ध स्थिति में लगने पर दो पहिया और चार पहिया वाहन को रोका और उनकी पूरी तरह से तलाशी भी ली। पुलिस ने संतुष्ट होने के बाद ही इन वाहनों को आगे जाने दिया। इसके साथ ही दो पहिया वाहनों को रोककर उन्हें हिदायत दी गई कि वह हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं और सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...