इटावा औरैया, अगस्त 21 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जिला पुलिस ने अभियान चला कर अलग-अलग थाना क्षेत्र में रात में पैदल गश्त किया और वाहनों की चेकिंग भी की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में मुख्य सड़क और संपर्क मार्ग में रात को पैदल गश्त किया । इस दौरान जो भी दोपहिया और चार पहिया वाहन उधर से गुजरे उनकी चेकिंग की और संदिग्ध स्थिति लगने पर वाहनों की तलाशी भी ली। तलाशी लेने के बाद पूरी तरह संतुष्ट होने पर ही वाहनों को आगे जाने दिया। इसके साथ ही पुलिस ने दो पहिया वाहन चलाने वालों को हेलमेट लगाने और चार पहिया वाहन चलाने वालों को सीट बेल्ट बांधने की नसीहत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...