इटावा औरैया, सितम्बर 11 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर रात में पैदल गश्त करके लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। इस दौरान वाहनो की चेकिंग भी की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अलग-अलग थानों की पुलिस ने अभियान चलाया। मुख्य सड़क और संपर्क मार्गों पर थाना प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ गश्त किया। संदिग्ध लगने वाली वाहनो की तलाशी ली और वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की नसीहत भी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान अभी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...