इटावा औरैया, नवम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: उदी। युवक के साथ आनलाइन ठगी करके पार की गई धनराशि को पुलिस ने वापस लौटाई। उनके साथ चार जुलाई को ठगी की गई थी। बढ़पुरा थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि बढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम रमी कावर निवासी पान सिंह के साथ 4 जुलाई को ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी। ठगों ने उनसे 19500 ठग लिए थे। पान सिंह की शिकायत पर बढ़पुरा पुलिस ने कार्रवाई कर उनके पैसे वापस दिलाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...