इटावा औरैया, सितम्बर 8 -- Etawah Auraiya News: उदी। बढ़पुरा पुलिस ने कामेत पुलिया के पास चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू, 34,520 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए रॉकी उर्फ जितेन्द्र निवासी जाजमई, थाना जसराना, फिरोजाबाद, तथा बबलेश उर्फ बबलू निवासी जाजमई, को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर के साथ दो जिंदा कारतूस तथा एक अवैध चाकू बरामद हुआ। तलाशी में 34,520 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक कीपैड मोबाइल भी मिला। आरोपियों के पास से मिली अपाचे मोटरसाइकिल को यातायात नियमों के तहत सीज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्...